Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में 11:00 तक 215 व्यापारियों ने किया मतदान, सुरक्षा की दृष्टि से भारी सुरक्षा बल तैनात

admin

Sun, Feb 25, 2024

>> नगर क्षेत्र के वरिष्ठ व्यवसायी दीपक शारदा की धर्मपत्नी श्रीमती सुधा शारदा ने 8:01 पर किया सबसे पहले मतदान

टनकपुर/ नगर उद्योग व्यापार मंडल चुनाव के लिए आज सुबह 8:00 बजे से मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता अपने मनपसंद उम्मीदवार को चुनने के लिए लाइनों मैं लगे हुए हैं।

इस दौरान चुनाव में 11:00 तक मतदान मे धीमी गति देखने को मिली है। सुबह 11:00 बजे तक 25% यानी 215 मतदाता वोट दे चुके हैं। अपने मनपसंद का प्रत्याशी चुनने के लिए नगर के वरिष्ठ व्यवसायी दीपक शारदा की पत्नी श्रीमती सुधा शारदा ने सबसे पहले 8:01 पर मतदान किया।

मतदान स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा अपने दल बल के साथ  मुस्तैदी के साथ दिखाई दिए, मुख्य चुनाव अधिकारी भगवत सरन ने बताया कि दोपहर 2:00 तक मतदान जारी रहेगा ,दोपहर बाद 3:बजे बजे से मतगणना शुरू होगी,

मतगणना के बाद विजय प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे, उन्होंने क्षेत्र के सभी सम्मानित व्यापारियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इस मौके पर चुनाव अधिकारी संजय अग्रवाल (मगन बिहारी) धर्मानंद पांडे, सत्य प्रकाश गुप्ता, सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें