Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: सैलानीगोठ इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने नानकमत्ता गुरुद्वारे का किया शैक्षिक भ्रमण

admin

Mon, Mar 13, 2023
  रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी टनकपुर टनकपुर/ राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत  राजकीय इंटर कॉलेज सैलानी गोठ के 179 बच्चों ने नानकमत्ता गुरुद्वारा तथा नानक सागर बांध का शैक्षिक भ्रमण किया।
शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज सैलानी गोठ के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह सामंत के नेतृत्व में 9वी एवं 11वीं के छात्र छात्राओं ने भ्रमण के दौरान काफी लुफ्त उठाया ,गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को गुरुद्वारे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इसके अलावा छात्राओं ने नानकमत्ता बांध और बांध के बीच में बना बाबली शाह, पवित्र तालाब का भ्रमण कर उसके महत्व के बारे में जानकारी जुटाई। गुरुद्वारे के अजायब घर का भ्रमण कराकर छात्राओं को सिखों के गुरुओं के त्याग और देशभक्ति के बारे में बताया गया। वापसी के दौरान विद्यार्थियों ने चकरपुर स्थित वनखंड महादेव मंदिर के भी दर्शन किए।
विद्यालय के छात्र मोहम्मद कैफ सिद्दीकी परवेज रजा अशृ रजा, नवीन जोशी, अरीबा खातून, अनुष्का आर्य ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण से उन्हें कई जानकारी हासिल हुई है इन सभी छात्रों ने विद्यालय द्वारा कराए गए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम की सराहना की है । शैक्षिक भ्रमण के दौरान जगतपाल सिहं,  बीके शुक्ला, राजाराम पौरी, गुणानंद पंत, कमलेश भट्ट, कविता तिवारी, पुष्पा जोशी, रेनू चंद ,आरती पाल ,रमेश चंद्र भट्ट ,रिचा सुतेडी, दीपा ज्याल,  जयंती देवी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें