Wed 14 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: ब्रेक फेल होने से आपस में टकराई कारे एक घायल, बाल बाल बचा बड़ा हादसा

admin

Wed, Dec 4, 2024

वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे

लोहाघाट में बुधवार सुबह चंपावत पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया आज दोपहर हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही अर्टिगा कार uk05 टीए 4011के लोहाघाट के पाटन पुल के पास मोड में अचानक ब्रेक फेल हो गए ब्रेक फेल होने से अर्टिगा चालक रमेश चंद्र भट्ट (62)निवासी जमीरपानी झुलाघाट वाहन से नियंत्रण खो बैठा अनियंत्रित अर्टिगा कैंटर से टकराने के बाद सामने सड़क किनारे खड़ी वेगनआर uk04 TB 5328 से जा टकराई दुर्घटना में वैगनआर कार का चालक नारायण सिंह निवासी जोलजीवी घायल हो गया जिसे पुलिस ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चालक की स्थिति खतरे से बाहर है वैगनआर में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे जो हल्द्वानी से धारचुला जा रहे थे गनीमत रही कि बैरियर से टकराने से कार नीचे गधेरे में जाने से बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता अर्टिगा में दो भाई सवार थे जो हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर जा रहे जिन्हें मामूली चोटे आई वहीं सूचना पर चीता कर्मी तथा 112 टीम एएसआई गोपाल सनवाल के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची तथा सभी घायलों का हाल-चाल जाना वहीं दुर्घटना होने से सड़क में लंबा जाम लग गया पुलिस ने किसी तरह वाहनों को सड़क किनारे हटाकर जाम को खुलवाया वहीं लोगों ने कहा एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया।

Tags :

जरूरी खबरें