Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो रहा गर्भवती व शिशु का टीकाकरण

admin

Tue, Aug 8, 2023

आबिद सिद्दकी उत्तराखंड

नगीना/ ग्राम पंचायत मंझेडा शकरू मे  नियमित टीकाकरण का भी आयोजन किया जा रहा है। ताकि गर्भवती एवं शिशु का समय से नियमित टीकाकरण भी सुनिश्चित हो सके और बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके।

जिसे सार्थक रूप देने के लिए निर्धारित तिथि के अनुसार जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित टीकाकरण अभियान चल रहा है।  संबंधित क्षेत्र की एएनएम द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से गर्भवती एवं शिशु का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मंगलवार को नगीना तहसील के ग्राम पंचायत मंझेडा शकरू में  संचालित  आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित  टीकाकरण का आयोजन किया गया। इस दौरान नियमित टीकाकरण के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का  वजन भी मापा गया । साथ ही जरूरी सलाह के साथ-साथ गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां के अलावा खान-पान, रहन-सहन समेत सुरक्षित और सामान्य प्रसव को लेकर अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही हैं। टीकाकरण के दौरान एएनएम चित्र कुमारी, आशा अनीता देवी, कामिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री  सलमा बेगम, तथा नसरीन बानो शामिल रही।

 गर्भवती और शिशु के लिए नियमित टीकाकरण जरूरी

आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण के दौरान एएनएम चित्रा कुमारी   ने बताया कि सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने एवं शिशु के स्वस्थ शरीर निर्माण के लिए समय पर नियमित टीकाकरण जरूरी है। इसलिए  नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का भी आयोजन कर योग्य लाभार्थी का नियमित टीकाकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण के दौरान शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मिजल्स, विटामिन ए, डीपीटी बूस्टर डोज, मिजल्स बूस्टर डोज और बूस्टर ओपीवी के टीके लगाए जाते हैं और गर्भवती को टेटनेस-डिप्थीरिया (टीडी) का टीका भी लगाया जाता है। नियमित टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कई गंभीर बीमारी से बचाव करता है।

संस्थागत प्रसव को लेकर भी किया जाता है जागरूक
आंगनबाड़ी कार्यकत्री नसरीन बानो और सलमा बेगम ने बताया कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं और उनके परिवार वालों को संस्थागत प्रसव को लेकर भी जागरूक किया जाता है। जिसके दौरान यह बताया गया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव के दौरान सुरक्षा के हर मानकों का ख्याल रखा जाता है। योग्य एवं प्रशिक्षित एएनएम द्वारा चिकित्सकों की मौजूदगी में प्रसव कराया जाता है।

Tags :

जरूरी खबरें