Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

धड़ाधड़ काटे चालान, मचा हड़कंप

ईमानदारी की मिसाल

150 लोगों की हुई जांच

महाराज को शिष्यों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

बीमारी के बाद हल्द्वानी में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में शोक की लहर

सुचना

: मंझेडा शकरू: 48 घंटे बीत जाने के बाद भी लापता अयान के मामले में पुलिस के हाथ खाली, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

admin

Thu, Feb 6, 2025

नगीना/ मामला बिजनौर जिले के नगीना कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पर मंझेडा शकरू गांव निवासी मोहम्मद अयान बीती 4 फरवरी को शेरकोट जाने के लिए घर से निकला था लेकिन वह विषम परिस्थितियों में लापता हो गया है । लापता की जानकारी न मिलने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से हलाकान परेशान हो गए हैं। पुलिस ने प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली नगीने में गुमशुदगी दर्ज कर ली है। परंतु 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे हैं।

पुलिस क्षेत्र अधिकारी भरत सोनकर ने बताया कि ग्राम पंचायत मंझेड़ा शकरू निवासी मोहम्मद अयान के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी  दर्ज कर ली है। लापता अयान के संदर्भ में पुलिस  टीम द्वारा आज गुरुवार को गांव कुंडा खेड़ा खदरी बढ़ापुर थाना क्षेत्र अफजलगढ़ सीमा के अंतर्गत सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। अभी भी पुलिस टीम के द्वारा लापता युवक के संदर्भ में खोजबीन जारी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक श्रीपाल सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, सुखबीर सिंह सहित लापता युवक के परिजन एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें