: बरेली: दैनिक जागरण द्वारा निकाले गए लकी ड्रा मे वितरकों को मिले खुशियों के उपहार
Sun, Sep 22, 2024
बरेली: बरेली दैनिक जागरण यूनिट की ओर से कर्मयोगी भाईयों के लिए लकी ड्रा के तहत उपहार की वर्षा की गई। इसमें यूनिट हेड डॉ मुदित चतुर्वेदी, समाचार पत्र वितरक संघ के अध्यक्ष विमल पांडेय, प्रसार प्रबंधक सुनील सिंह ने लकी ड्रा निकाला।
इसमें राजेंद्र नगर के कर्मयोगी अनूप को वाशिंग मशीन, नॉवल्टी के कर्मयोगी कमल को लकी ड्रॉ में साइकिल निकली। लकी ड्रॉ में प्रत्येक वितरक को निश्चित उपहार दिये गये। कर्मयोगियों की विशेष पहचान के लिए उन्हें कर्मयोगियों पहचान पत्र और बीते दिनों कराये गये बीमा के पालिसी पेपर को भी वितरित किया गया।
: बरेली: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रसार में सहयोग देने वाले 100 हमराहियों को किया गया सम्मानित
Sat, Sep 7, 2024
संवाददाता /आबिद सिद्दीकी
बरेली /अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बरेली यूनिट कार्यालय में हमराही सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में अमर उजाला परिवार की ओर से अमर उजाला प्रसार में विशेष योगदान के लिए 100 हमराहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमर उजाला के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अगले साल शहर के शत-प्रतिशत वितरकों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश हेड विश्वा सिंह, संपादक नीरज तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक अतुल मिश्रा, समाचार पत्र वितरक संघ अध्यक्ष विमल पांडेय, प्रसार प्रबंधक जय सिंह समेत प्रसार की टीम व वितरक समाज मौजूद रहे।